Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पिपरिया न्यायालय मे विदाई एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

👁️ Views: 103
Author Image
Written by
Rajendra Soniya

 

 

Advertisement Box

पिपरिया न्यायालय परिसर पिपरिया में अधिवक्ता संघ पिपरिया द्वारा न्यायिक एवं अभियोजन सेवा से जुड़े सम्माननीय अधिकारियों के पदोन्नति एवं स्थानांतरण के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रिय मित्र अधिवक्ता संघ के लोकप्रिय सचिव श्री वेद प्रकाश भार्गव जी ने किया कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय रहा एक और पदोन्नति का एवं मनचाहे स्थान के स्थानांतरण का सुखद वातावरण था वहीं दूसरी ओर उक्त विद्वान अधिकारियों के बिछड़ने का दुख था।

 

यह समारोह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री राजेश कुमार अग्रवाल साहब, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्रीमती अर्चना रघुवंशी जी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अखिलेश कुमार चांडक साहब, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती दिशा चांडक जी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती निशा रघुवंशी जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 

इस अवसर पर एडीजे पद पर पदोन्नत होकर ब्यौहारी पदस्थ हुए माननीय श्री मनीष कुमार पारिख साहब का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं। वक्ताओं ने उनके न्यायिक कौशल, निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं सौम्य व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति न्यायिक सेवा के प्रति उनकी निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य का प्रतिफल है।

 

कार्यक्रम में श्री विक्रम सिंह चौधरी (एडीपीओ) के जबलपुर तथा श्री बी.एल. काकोड़िया (एडीपीओ) के छिंदवाड़ा स्थानांतरण पर भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई उनके कार्यकाल को सराहा गया। अधिवक्ताओं ने उनके सहयोगात्मक व्यवहार, कार्यकुशलता एवं न्यायिक कार्यों में योगदान को स्मरण करते हुए उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर सफलता की कामना की।

 

उक्त कार्यक्रम में सम्माननीय न्यायाधीश गण तथा सम्माननीय वरिष्ठ अधिवक्ताओं का विशेष रूप से उद्बोधन रहा

 

अधिवक्ता संघ पिपरिया के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पदोन्नति एवं स्थानांतरण शासकीय सेवा के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। यह अवसर उपलब्धियों का सम्मान करने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त करने का है।

 

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, ज्येष्ठ,श्रेष्ठ सम्माननीय अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण तथा न्यायालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी सम्मानित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल भेंट कर पुष्प माला से सम्मानित किया गया तथा उनके सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

 

उक्त सम्माननीय अधिकारियों के विदाई समारोह व सम्मान कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता संघ के सहसचिव राजेश रजक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन, सफल संचालन एवं न्यायाधीश गण तथा अधिवक्तागण की विशेष गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी प्रबुद्ध जन एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp