Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पिपरिया में नर्मदा सेवी संस्थाओं की बैठक में संकल्प फाउंडेशन के संस्थापक निरंजन वैष्णव के सम्मान पर व्यक्त किया गया गौरव

👁️ Views: 40
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

पिपरिया  स्थित पूर्विया भवन में मां नर्मदा समाज सेवी संस्था मध्यप्रदेश की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के 16 जिलों से आए नर्मदा सेवी संस्थाओं के सैकड़ों भक्त एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रहित कार्यों पर चर्चा के साथ समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।

Advertisement Box

बैठक के मंच से राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ सहित उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों ने महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा संकल्प फाउंडेशन के संस्थापक निरंजन वैष्णव को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का विषय बताया।

वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल निरंजन वैष्णव का व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि संपूर्ण संकल्प फाउंडेशन परिवार की सेवा भावना, समर्पण और सामाजिक कार्यों का सम्मान है। वर्षों से युवाओं के व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यों में संकल्प फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि निरंजन वैष्णव का नेतृत्व और समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। ऐसे सम्मानों से सामाजिक कार्यों में जुड़े युवाओं एवं संस्थाओं का उत्साहवर्धन होता है और समाजसेवा के प्रति नई ऊर्जा प्राप्त होती है।

बैठक में मां नर्मदा समाज सेवी संस्था मध्यप्रदेश एवं समस्त सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने सामाजिक कार्यों को सम्मान देकर समाजसेवियों का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम का समापन “धरती मैया की जय” के उद्घोष के साथ हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp