Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड अंतर्गत आने वाले डोकरी खेड़ा स्थित डेम में शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तीन युवक डेम में नहाने गए थे, इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। डूबने वाले युवक की पहचान अक्षय पठारिया पिता रमेश पठारिया उम्र करीब 28 वर्ष निवासी पगारा थाना पचमढ़ी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पिपरिया पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गांव के गौता खोरो सहित स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर युवक को ढूंढ निकाला। देर शाम तक कड़ी मशक्कत करने के बाद युवक का पता चल सका।










