राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
केसला थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार ने टीम के साथ यह कार्रवाई की।
प्रार्थी रोहित बारस्कर ने 24 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नई बिना नंबर की होंडा हॉर्नेट बाइक, जिसे वह शादी समारोह में खड़ी कर गया था, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम डांडीवाड़ा में एक युवक को संदिग्ध बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी करन (19) निवासी गाथाखेड़ा ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










