Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई, 150 लीटर मदिरा व 4000 किलो महुआ लहान जब्त,430000 रही कीमत

👁️ Views: 366
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

Advertisement Box

नर्मदापुरम, 02 मई 2026। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के तहत जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण थोटा के सहयोग एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पिपरिया वृत्त में विशेष अभियान संचालित किया।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने अम्बेडकर वार्ड, पुरानी बस्ती, रायखेड़ी रोड, बनखेड़ी आवास कॉलोनी, पलियापीपरिया तथा दुधी नदी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 150 लीटर हाथभट्टी शराब और लगभग 4000 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 4 लाख 30 हजार रुपये आंका गया है।

इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई आबकारी वृत्त पिपरिया प्रभारी हितेश कुमार बिशोरिया के नेतृत्व में की गई।

अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके, रमेश अहिरवार, अशोक माहोरे, आबकारी उपनिरीक्षक हेमंत चौकसे, के.के. पडारिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों एवं पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp