Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया न्यायालय में स्थानांतरित होकर आईं माननीय मजिस्ट्रेट श्रीमती निशा रघुवंशी का अधिवक्ता संघ द्वारा न्यायालय परिसर में सायं 5:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों में सहयोग और पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी अधिवक्ता साथियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।










