Written by
संदीप मेहरा 8871972050
सोहागपुर पुलिस ने 13 अप्रैल 2026 को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जित्तू पिता सागर पारधी, निवासी पारधी डेरा ग्राम तुराखापा के कब्जे से 960 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 14,400 रुपये है, जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में एसआई राहुल पटेल, एचसी शैलेंद्र वर्मा, आरक्षक सुनील ओझा, मनोहर दायमा, विवेक सोनपुरे, गोपाल रघुवंशी एवं एलसी नेहा रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










