राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पचमढ़ी में मां काली के चित्र पर आपत्तिजनक स्टीकर लगाए जाने का मामला सामने आया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि अशफाक खान नामक व्यक्ति द्वारा यह अभद्र कृत्य किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास पिपरिया से करीब आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पचमढ़ी थाने पहुंचे और देर रात तक वहां मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।










