Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिल स्टेशन पचमढ़ी के होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, धमाके से दहला पूरा इलाका, बावर्ची और चार पर्यटक हुए घायल

👁️ Views: 46
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

Advertisement Box

पचमढ़ी // हिल स्टेशन पचमढ़ी में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होटल सेनेरिटी में हुआ है। सोमवार सुबह आठ बजे धमाके से पूरा इलाका दहल गया। इसमें होटल के कर्मचारी समेत कुछ टूरिस्ट घायल हुए हैं। सभी टूरिस्ट महाराष्ट्र के बुलडाना के रहने वाले हैं। होटल का कुक भी इस ब्लास्ट में जख्मी हुआ है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।

सभी को रेफर किया गया

घायलों को स्‍थानीय अस्पताल में इलाज के बाद जिला अस्‍तपाल रेफर कर दिया गया है,। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने तत्‍काल घटना स्‍थल पहुंच कर जायजा लिया और घालयों को बाहर निकलवाया। होटल सेनेरिटी पुलिस थाने के समीप ही बना हुआ है। होटल एसटीआर के सहायक संचालक संजीव शर्मा का बतााया जा रहा है, जिसे किराए पर चलाया जा रहा था।

ब्‍लास्‍ट से होटल क्षतिग्रस्त हुई

सिविल लाइन इलाके में गैस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट होने से होटल का किचन, छत और दीवारें क्षतिग्रस्‍त हो गईं। वहीं किचन की दीवार गिर गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरिया से प्रशासनिक अधिकारी भी घटना स्‍थल पहुंच गए। वहीं, जिला मुख्‍यालय से एफएसएल की टीम भी पचमढी के लिए रवाना हो गई है। घटना के बाद होटल को सील कर दिया गया है और किसी को भीतर जाने की अनुमति नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि होटल में गैस सिलेंडर कॉमर्शियल उपयोग का था या घरेलू उपयोग का सिलेंडर इस्‍तेमाल किया जा रहा था।

गौरतलब है कि पचमढ़ी मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। सतपुड़ा की हसीन वादियों के बीच में बसे इस हिल स्टेशन पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। यहां सबसे अधिक मात्रा में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के टूरिस्ट आते हैं। सर्दियों में यहां खूबसूरत नजारा को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ कुछ ज्यादा होती है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp