Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नरसिंहपुर जिले में ‘नर्मदा अनुभूति’ के तहत मां नर्मदा नदी से संवाद, घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

👁️ Views: 26
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में जिले के विभिन्न नर्मदा तटवर्ती क्षेत्रों में “नर्मदा अनुभूति” कार्यक्रम के अंतर्गत मां नदी से संवाद कार्यक्रमों एवं स्वच्छता अभियानों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसामान्य को माँ नर्मदा के महत्व से जोड़ते हुए नदी संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना रहा

Advertisement Box

कार्यक्रम के दौरान माँ नर्मदा जी के घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें नागरिकों ने सहभागिता कर स्वच्छ एवं निर्मल नर्मदा का संकल्प लिया

इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, नवांकुर संस्थाएं, ग्राम प्रस्फुटन समितियां, स्वैच्छिक संगठन एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। नदी से संवाद के माध्यम से माँ नर्मदा के सामाजिक, ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

कार्यक्रमों के अंतर्गत ध्यान एवं योग सत्रों का आयोजन कर जल, प्रकृति और मानव के आपसी संबंध को रेखांकित किया गया। साथ ही राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण अभियानों एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणजनों को दी गई।

कार्यक्रमों में माँ नर्मदा को अविरल एवं निर्मल बनाए रखने हेतु जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। सहभागियों को पौधरोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग में कमी, स्वच्छता, जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन जैसे विषयों पर प्रेरित किया गया। इसके साथ ही स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, नागरिक कर्तव्यों के पालन एवं सामाजिक समरसता के संदेश भी दिए गए।

नर्मदा अनुभूति कार्यक्रम जिले के बरमान घाट, सतधारा, घूरपुर, झांसी घाट, घाट बम्होरी, सांकल घाट, पिठरास सहित अन्य नर्मदा तटवर्ती क्षेत्रों में आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, नर्मदा परिक्रमावासी, नर्मदा सेवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर माँ नर्मदा जी की आरती की गई तथा उपस्थितजनों ने नदी संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp