राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
नर्मदापुरम जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिवनी मालवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2574.720 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और एक बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त मशरुका की कुल कीमत 27 लाख 74 हजार 720 रुपये बताई गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप में अवैध शराब भरकर सिवनी मालवा से ढेकना की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोखरतलाई रोड पर घेराबंदी की। पीछा कर बाकाबेड़ी पहुंच मार्ग मेन गेट के पास बोलेरो पिकअप क्रमांक MP28G1008 को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 298 पेटियों में भरी ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब मिली। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 48 क्वार्टर रखे थे। आरोपियों से शराब संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।










