Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

45 वर्षों से निकल रही भगवान शंकर की अनोखी बारात, 8 से 10 हजार श्रद्धालु हुए शामिल

👁️ Views: 23
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

पिपरिया। ग्राम हथबास में रामजी बाबा मंदिर मौर्य वार्ड गणेश समिति द्वारा भगवान शंकर की भव्य बारात आनंद भूमि से निकाली गई। पूरे गांव की विभिन्न गणेश समितियों ने बारात का जगह-जगह स्वागत किया। झंडा चौक पर पूर्व जिला सतर्कता निगरानी समिति सदस्य अरविंद राय एवं रामजी राय परिवार ने बारात का स्वागत किया।

Advertisement Box

बारात रामजी बाबा मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू, पूर्व जिला सतर्कता निगरानी समिति सदस्य अरविंद राय, उपसरपंच बाबूलाल ठेकेदार, महंत चंद्रभान दास बिलथारिया, डॉ. मीतेस रघुवंशी, मोहनलाल राय, मोहन ठेकेदार, लोचन सागर प्रजापति, नरेंद्र नागवंशी, किशन साहू, लखनलाल राय, किरण मौर्य, रूपराम ठेकेदार और नंदराम मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत नीलेश कुशवाहा, देवकीनंदन कुशवाहा और मोहन राय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद राय ने कहा कि ग्राम हथबास में भगवान शंकर की बारात पिछले 45 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है और इस तरह की बारात पूरे जिले में अपनी अलग पहचान रखती है।

बारात में भगवान शिव के गणों के रूप में भूत-प्रेतों की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन में लगभग 8 से 10 हजार श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी एवं नर्मदा जयंती यात्रा के संयोजक मोहनलाल मौर्य ठेकेदार ने किया, जबकि आभार उपसरपंच बाबूलाल ठेकेदार ने व्यक्त किया।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp