राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे विकसित भारत–2047 सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को संदीपनी आरएनए विद्यालय में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, स्वच्छता, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा, पूर्व जिला सतर्कता निगरानी समिति सदस्य अरविंद राय, गिरधर मल्ल, श्याम सुंदर सोनी, भगवानदास अग्रवाल, राकेश पालीवाल, प्राचार्य संजीव दुबे, ज्ञानेंद्र हरदेनिया, मनीष जैन और प्रीतम पुरबिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकसित भारत-2047 के संकल्प पर अपने विचार रखे। संपत मूंदड़ा और गिरधर मल्ल ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य संजीव दुबे ने माना।










