राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया/खापरखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत खापरखेड़ा ग्रामीण मंडल में हाई सेकेंडरी स्कूल खापरखेड़ा एवं प्राथमिक शाला महलवाड़ा में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत की अपनी कल्पनाओं को भाषण और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में खापरखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजाजी पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन बलिया, विद्यालय के प्राचार्य श्रीवास्तव, सरपंच सुलभ गोदानी, चरण सिंह पटेल और हरगोविंद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विकसित भारत के संकल्प और सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।










