राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन पिपरिया द्वारा बुधवार, 17 सितंबर को श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन भारत फर्नीचर, इतवारा बाजार, रेलवे गेट ब्रिज के नीचे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
समारोह में क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, जिला दिशा निगरानी समिति सदस्य अरविंद राय, नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर तथा मनोज पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष मनमोहन मालवीय सहित शैलेंद्र मालवीय, हरिप्रसाद मालवीय, हुकुमचंद मालवीय, गोपाल प्रसाद मालवीय, शक्ति मालवीय, रामनारायण मालवीय, देवेंद्र मालवीय, राममोहन मालवीय, तुलसीराम मालवीय, गणेश प्रसाद मालवीय, संतोष मालवीय, चंद्रप्रकाश मालवीय, भागीरथ प्रसाद मालवीय, पुरुषोत्तम मालवीय, भागचंद मालवीय, सुरेश मालवीय, दौलत मालवीय, प्रमोद मालवीय, विनीत मालवीय, हीरालाल मालवीय, रवि प्रसाद मालवीय, राजेश मालवीय, महेश मालवीय, मोहित मालवीय, प्रेम मालवीय, खजूरीलाल मालवीय, सुरेंद्र मालवीय, महेंद्र मालवीय, रवि मालवीय, सुनील मालवीय, सुभाष मालवीय, मनीष मालवीय, जसवंत प्रसाद मालवीय, मनसुख जी, दिलीप मालवीय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।










