Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
खापरखेड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत खापरखेड़ा मंडल के सभी बूथों पर दीपकों का वितरण किया गया। मंडल के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और अभियान के तहत आयोजित सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से मनाया। दीपक वितरण के साथ लोगों को अभियान के उद्देश्य से भी अवगत कराया गया।
पूर्व जिला सतर्कता निगरानी समिति सदस्य अरविंद राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।










