Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हींग बेचने की आड़ में बस यात्रियों के बैग काटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, ₹3 लाख के जेवर बरामद

👁️ Views: 8
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजकुमार दुबे विशेष संवाददाता नरसिंहपुर

भोपाल/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने हींग बेचने की आड़ में बस यात्रियों के बैग ब्लेड से काटकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 13 ग्राम सोना, 300 ग्राम चांदी के जेवर सहित लगभग ₹3 लाख का मशरूका बरामद किया है।

Advertisement Box

पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को गाडरवारा बस स्टैंड पर यात्रा के दौरान एक यात्री के बैग से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कौड़िया रोड क्षेत्र से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बसों में सफर करने वाले यात्रियों के बैग ब्लेड से काटकर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेन्द्र (35), सत्तू (42) और भूपेन्द्र सिंह (27) निवासी मिर्जापुर, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी और एक चांदी का कमरबंद बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305(बी) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान सहित गाडरवारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp