पिपरिया न्यायालय में पदस्थ स्टेनो, सिविल रीडर एवं अन्य न्यायालयीन कर्मचारियों के स्थानांतरण पर अधिवक्ता संघ पिपरिया द्वारा सम्मानपूर्वक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक मनोज श्रीवास्तव, इरफान खान, शैलेश, सुरेश तिवारी, कुलदीप सैनी एवं ललित कल्याणकर को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रथम जिला न्यायाधीश राजेश कुमार अग्रवाल, द्वितीय जिला न्यायाधीश अर्चना रघुवंशी, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 मनीष कुमार पारिख व अखिलेश चांडक, तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट निशा रघुवंशी एवं दिशा चांडक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी ने संबोधित करते हुए कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। संचालन सचिव वेदप्रकाश भार्गव ने किया। समारोह में न्यायालयीन कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।










