Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खुशियों_की_दास्तां नि:शुल्क साइकिल योजना ने बदल दी ग्रामीण बेटियों की पढ़ाई की तस्वीर, अब समय पर स्कूल, बढ़ा आत्मविश्वास और मजबूत हुआ भविष्य

👁️ Views: 45
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

===========

Advertisement Box

कहते हैं, जब सुविधा और अवसर मिल जाएं तो सपनों को नई उड़ान मिलती है। राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना ऐसी ही एक सार्थक पहल बनकर सामने आई है, जिसने ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा की राह को आसान, सुरक्षित और सुलभ बना दिया है। यह योजना न केवल विद्यार्थियों की विद्यालय तक पहुँच सुनिश्चित कर रही है, बल्कि ड्रॉपआउट दर में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इसी योजना से लाभान्वित होकर सीएम राइज विद्यालय नरसिंहपुर में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की छात्राएं सेजल लोधी, आयुषी राजपूत एवं अनुष्का साहू आज अपने सपनों को मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं। ये छात्राएं क्रमशः ग्राम रीछा, देवनगर और बरगी से प्रतिदिन लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय कर विद्यालय आती-जाती हैं।

पहले स्कूल पहुँचना था चुनौती

छात्राओं ने बताया कि पहले उनके पास विद्यालय आने-जाने का कोई सुविधाजनक साधन नहीं था। रोजाना पैदल या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार दूरी और समय की वजह से समय पर पहुँचना मुश्किल हो जाता था, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। कभी-कभी बारिश, गर्मी या रास्ते की परेशानी के कारण उन्हें अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

साइकिल मिली तो पढ़ाई को मिली रफ्तार

प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क साइकिल मिलने के बाद उनकी दिनचर्या ही बदल गई। अब वे समय पर विद्यालय पहुँचती हैं, नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहती हैं और पढ़ाई में पहले से अधिक मन लगाकर आगे बढ़ रही हैं। साइकिल ने उनके लिए सिर्फ सफर ही नहीं आसान किया, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

सपनों को मिली नई दिशा

साइकिल मिलने के बाद इन छात्राओं के चेहरे पर खुशी और आंखों में भविष्य के सपने साफ दिखाई देते हैं। वे अब बिना डर और परेशानी के स्कूल जाती हैं और खुद को आगे बढ़ते हुए महसूस कर रही हैं। यह योजना उनके लिए शिक्षा की ओर एक मजबूत कदम साबित हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp