15.01.2026 को ग्राम घुरेला निवासी रुपश सिंह मेहरा ने सूचना दिया कि इसकी 17 साल एवं 14 साल 08 की नाबालिक बालिकाओ मे को कोई अज्ञात व्यक्ति फुसलाकर अपहरण कर ले गया है प्रार्थी की सूचना पर थाना पिपरिया में अप.क्र. 36/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्ण एस. थोटा, के मार्ग दर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक राजन के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
पिपरिया पुलिस टीम द्वारा प्रदेश में संचालित मुस्कान अभियान के तहत प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना स्थल, पिपरिया शहर, रेल्वे स्टेशन, पार्किंग के आपसाप लगे कैमरे की फुटेज देखकर एवं अपहर्त बालिकाओ की फोटो दिखाकर तलाश की गई। दौराने जाँच तकनिकि एवं गैरतकनिकि साधनो एवं अपहर्त बालिकाओ की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को विकसित किया दौराने विवेचना सूचना प्राप्त हुई की उक्त हुलिये का बालिकाए सोहागपुर मे मारुपुरा मे देखी गई है कि सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर अपहर्त बालिकाओ की तलाश मे रवाना किया गया जो दोनो अपहर्त बालिकाओ को सोहागपुर से दस्तयाब किया जाकर अपर्हताओ के कथन लेखबद्ध किये जाकर अपहर्त बालिकाओ को परिजनो के सुपुर्द किया गया। उक्त दस्तयाबी मे थाना पिपरिया पुलिस की टीम के द्वारा लगातार प्रयास कर अपहर्त बालिकाओ को 18 घंटो के अंदर दस्तयाब की गयी।
मुख्य भूमिका :- निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, सउनि आशीष तिलोरिया, प्र.आर. 517 अरुण जुदेव, आर. 48 मोहसीन खान, आर. 334 अतुल विश्वकर्मा, आर. 964 अमरदास कलम, आर. 904 जितेन्द्र शेषकर, म.आर. 798 रवीना धुर्वे ।










