Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पिपरिया में स्मैक का बड़ा खेल! 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेट सवार दबोचा, शहर में नशे का कारोबार बेलगाम

👁️ Views: 61
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

पिपरिया। पिपरिया शहर में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बुलेट मोटरसाइकिल और 1,500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 2 लाख 41 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

Advertisement Box

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमान जी की मढ़िया, शोभापुर रोड पर एक युवक बुलेट पर सवार होकर अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही मंगलवारा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राज पिता मानकलाल साहू, निवासी हथवास बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

*शहर में नशे का नेटवर्क बढ़ने से चिंता*

पिपरिया में स्मैक, गांजा और नशीले इंजेक्शनों की खुलेआम उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है स्टेशन रोड़ थाना के टावर मोहल्ला सहित कई इलाकों में नशे का कारोबार सक्रिय है, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और अपराधों का ग्राफ भी लगातार ऊपर जा रहा है।

*मुखबिर तंत्र मजबूत करने की मांग*

शहरवासियों का कहना है कि पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क तक पहुंचने के लिए अपना मुखबिर तंत्र और मजबूत करना चाहिए, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लग सके और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp