Written by
संदीप मेहरा 8871972050
खुशी मेहरा
पिपरिया। बरगी बांध के 13 गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सांडिया-सिवनी घाट पुल पर नर्मदा का पानी करीब 10 फीट बढ़ गया है। बरगी बांध का जलस्तर 422.76 मीटर पहुंचने के बाद प्रशासन ने नर्मदा किनारे की निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। ग्राम कोटवार नारायण सोनिया द्वारा तहसील स्तर पर लगातार मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। पिपरिया अनुविभागीय अधिकारी आकिप खान और तहसीलदार वैभव वैरागी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने पटवारी और राजस्व निरीक्षकों को क्षेत्र में तैनात कर हर गतिविधि की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने लोगों से नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की है।









