राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
बनखेड़ी। थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखने और जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। थाना निरीक्षक विजय कुमार सनस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं एसडीओपी मोहित यादव के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध मदिरा, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमरधा रोड स्थित चाय के टपरे के पास कार्रवाई करते हुए करीब 4 लीटर देशी शराब जब्त की। मामले में खेत सिंह पिता हरिसिंह किरार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने जुन्हेटा आम रोड से महेंद्र, अनिल, धर्मेंद्र और सुरेंद्र को ताश के 52 पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1480 रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।









