राजेंद्र पटेल विशेष संवादाता
पिपरिया। पिपरिया शहर में युवाओं द्वारा दूसरी बार तूफानी डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। साड़िया से पिपरिया तक करीब 20 किलोमीटर की यह कांवड़ यात्रा युवाओं ने बड़े उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ पूरी की। नर्मदा नदी में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद युवाओं ने कांवड़ उठाई और बिना रुके दौड़ते हुए पिपरिया पहुंचे।
कांवड़ यात्रा का समापन अंचलेश्वर महादेव मातामार्ग संगम के पास आजाद वार्ड स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ हुआ। डाक कांवड़ की विशेषता यह रही कि कांवड़ उठाने के बाद शामिल युवा लगातार दौड़ते हुए सीधे शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
इस धार्मिक यात्रा में अंश पटवा, अक्षय पटवा, नरेश नौरिया, प्रशांत व्यास, नितिन साहू, सत्यम साहू, राजा कहार, टिंकू लोधी, पारस जैसवाल, अनमोल साहू, प्रकाश नामदेव, सत्यम चौरसिया, अमन साहू, रुद्र पटवा, सागर आशीर्वाल, आकाश राजपूत, जयपाल राजपुरोहित, आशीष पटवा, संगीत ठाकुर, कृष्ण मालवीय, शांतनु परिहार सहित अन्य युवा शामिल रहे।










