राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। शासकीय आर.एन.ए. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिपरिया में शुक्रवार को अकादमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख संजीव कुमार दुबे, वरिष्ठ शिक्षक मनीष कुमार जैन एवं पी.एन. दुबे ने मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया।
कार्यक्रम में आर.एस. मेहरा ने दक्षता आधारित शिक्षण, कौशल विकास, मानसिक विकास, व्यवहार एवं मूल्यांकन पर विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती दीपिका चौबे ने गणित शिक्षण को सरल एवं प्रभावी बनाने के उपाय बताए। श्रीमती प्रीतिवाला शर्मा ने “मिलकर सफल बनाना है” गीत के माध्यम से प्रेरित किया। संस्था प्रमुख ने विद्यार्थियों की बुनियादी दक्षताओं, भाषा ज्ञान एवं कक्षा 12वीं तक दक्षता आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
मनीष कुमार जैन ने टीएलएम के उपयोग पर जोर दिया, जबकि सुश्री शायना खान एवं श्रीमती वंदना मेहरा ने शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों की दैनिक प्रगति पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में ज्योति बुधोलिया, मेघा वर्मा, ज्ञानेन्द्र हरदेनिया, सतेन्द्र बदोरिया सहित प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विभाग के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती ज्योति बान एवं राजेश शर्मा ने किया।









