वर्ष 2008 में बांटे थे पंपलेट, अब भेजा जेल

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता में मातामार्ग संगम के पास राजनीतिक पार्टी कार्यालय के सामने एक कार्यकर्ता नियम विरुद्ध पैम्फलेट बांट रहा था। तब कार्यकर्ता पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट में पेशी पर नहीं जाने के मामले में पुलिस ने शशिकांत पिता रविशंकर तिवारी निवासी महलवाडा को गिरफ्तार कर जेल दिया है। इस मामले में मंगलवारा पुलिस ने बताया कि सहायक निरीक्षक एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट चुनाव में FST टीम के प्रभारी थे। उस दौरान 19.11.2018 को उनकी फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने मातामार्ग संगम के पास राजनीतिक पार्टी कार्यालय के सामने पैम्फलेट बांटते हुए एक कार्यकर्ता को पकड़ा था। चेक करने पर पैम्पलेट पर मुद्रित प्रतियां की संख्या व प्रकाशक का नाम व पता उल्लेख नहीं पाया गया था। जिस पर शशिकांत पिता रविशंकर तिवारी निवासी महलवाडा के खिलाफ केश दर्ज किया गया था। न्यायालय में चल रहे प्रकरण में आरोपी पेशी पर नहीं जा रहा था। न्यायालय द्वारा उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी वारंट के पालन में शशिकांत तिवारी को न्यायालय पिपरिया पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल पिपरिया भेजा गया है।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129