
अखण्ड राजपूताना सेवा समिति का विस्तार हुआ
पिपरिया।अखंड राजपुताना संगठन का नगर में विस्तार किया गया। बलराम सिंह बैस जिला अध्यक्ष अखण्ड राजपुताना सेवा समिति की अनुशंसा व सहमति से संगठन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अभिषेक सिंह राजपूत होशंगाबाद जिला उपाध्यक्ष ,अरुण सिंह राजपूत नगर उपाध्यक्ष पिपरिया, राजीव सिंह राजपूत नगर महामंत्री,अजय सिंह राजपूत नगर महामंत्री,प्रशान्त सिंह भदौरिया नगर उपाध्यक्ष, रंजीत सिंह राजपूत नगर उपाध्यक्ष ,अजीत सिंह राजपूत नगर उपाध्यक्ष पिपरिया ,व आकाश सिंह बैस नगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किये गए हैं। नगर अध्यक्ष नमन सिंह राजपूत सहित संगठन ने बधाई एवं शुभकामनाये दी है। आप निश्चित ही संगठन एवं समाज हित मे कार्य करते हुये..समाज की एकता एवं अखंडता को बनाए रखेंगे एवं समाज व संगठन लिए सदैव तत्पर रहेंगे।