राजेंद्र पटेल
पिपरिया। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरिया और स्टेशन रोड थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 13.54 ग्राम स्मैक जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पिपरिया पुलिस ने शास्त्री वार्ड के एक खंडहर मकान के पास दबिश देकर आरिफ हबीब खान (33) को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पिपरिया sdop आशीष पवार ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया की मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर स्टेशन रोड पुलिस ने रेलवे स्टेशन पोल गोदाम के पास से शाहरुख उर्फ बुटना खान (22), निवासी गाडरवारा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.54 ग्राम स्मैक जब्त की।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में थाना प्रभारी आदित्य सेन और महेंद्र बघेल की टीम ने की।










