राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया । नर्मदापुरम युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हर्ष कटकवार ने मंगलवार और बुधवार 12 बजे पिपरिया दौरे के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर संवाद किया। इस दौरान युवाओं से भर्ती प्रक्रियाओं, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में छात्रों की समस्याओं और उनकी चिंताओं को सामने रखने की आवश्यकता पर भी बातचीत हुई। साथ ही 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
युवा कांग्रेस की ओर से कहा गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की आवाज़ को मंच प्रदान करना और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने की जानकारी भी साझा की गई।










