Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कालिका नगर में अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार

👁️ Views: 19
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

नर्मदापुरम। कोतवाली पुलिस ने अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालिका नगर में कार्रवाई करते हुए एक अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22,170 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन और 2 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 62 हजार 170 रुपये बताई गई है।

Advertisement Box

पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर हिंगलाज कॉलोनी के पास कालिका नगर स्थित गोलू जाटव के मकान की तीसरी मंजिल पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम एवं 238(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस की दबिश के दौरान करीब 35 हजार रुपये पन्नियों में बांधकर बालकनी और खिड़कियों से पीछे स्थित नाले में फेंक दिए गए थे। पुलिस उक्त राशि की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी गोलू जाटव के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी शुरू की गई है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने कहा कि अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp