कथावाचक डॉ. अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी की श्रीराम कथा सुनने पहुंचे हजारों श्रद्धालुगण

हमें रामचरित मानस से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत: डॉ अभिषेक कृष्ण शास्त्री

कथावाचक डॉ. अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी की श्रीराम कथा सुनने पहुंचे हजारों श्रद्धालुगण

 

हमें रामचरित मानस से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत: डॉ अभिषेक कृष्ण शास्त्री

 

*हृदय और भक्ति में सत्यता है तो भगवान कृपा जरूर करते हैं हमें अपना अहम त्याग देना चाहिए सत्संग के बिना विवेक नही मिलता: डॉ अभिषेक कृष्ण शास्त्री*

 

*नर्मदापुरम।* मंगलवार को संगीतमयी श्रीराम कथा बाईराम आश्रम (उत्तर तट ) बांद्राभान में आयोजित श्रीराम कथा में कथावाचक डॉ अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी ने कहा की हृदय और भक्ति में सत्यता है तो भगवान कृपा जरूर करते हैं। हमें अपना अहम त्याग देना चाहिए। सत्संग के बिना विवेक नही मिलता जिसके जीवन में निष्ठा है। श्रीराम कथा के तीसरे दिन राम के जन्म होते ही पंडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक डॉ. अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी द्वारा भागवत चिंतन सेवा मिशन, श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से संगीतमयी में रामकथा भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। अनिता शास्त्री ने कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। भए प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी’, रामायण की यह चौपाई बजते ही भाव विभोर हुए श्रद्धालु। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक बुधनी, पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश वेयरहाउस, विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर, महेश उपाध्याय अध्यक्ष सलकनपुर देवी मंदिर ट्रस्ट, अशोक सिंह, शिवनारायण मालवीय, मनोहर सिंह राजपूत, अजयपाल सिंह ( बल्लू भैया ) लखन लाल थापक, चिंमन सिंह कुशवाहा, बद्रीप्रसाद सिसोदिया, हरिसिंह मीणा, लक्ष्मण सिंह, ब्रज मीणा, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, महेश खंडेलवाल बाबई, अभय खंडेलवाल सोहागपुर, सूरज मालवीय आरी, ओम प्रकार यादव, संगीत तिवारी, राजू अग्रवाल सेमरी, राजेंद्र गोस्वामी सोहागपुर, नगर पालिक अध्य्क्ष, पाषर्दगढ़ सहित अन्य श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129