रिंकू श्रीवास्तव (प्रदीप) हिन्दू जागरण मंच के नगर संयोजक नियुक्त हुए _प्रान्त सूचना संग्रह संयोजक श्री कृष्ण कुमार तिवारी की उपस्थिति में ग्रहण किया दायित्व_
राजेंद्र सोनिया (राज)
पिपरिया । हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक राजेश दुबे द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार तिवारी ने प्रान्त संयोजक राजीव दंडोतिया, संपर्क प्रमुख डॉ वंदना गांधी के अनुमोदन पर रिंकू श्रीवास्तव को नगर संयोजक नियुक्त किया। मंच की जिला कार्यकारिणी की बैठक में तिवारी और राजेश दुबे की उपस्थिति में रिंकू श्रीवास्तव नगर संयोजक व गिरिराज भट्ट को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
नियुक्ति पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्रीवास्तव ने हिंदू जागरण मंच के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज जागरण का संकल्प लिया।