सीएम राइस स्कूल आर एन ए में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
पिपरिया: सी एम राइज आर एन ए उ मा विद्यालय पिपरिया में महान वैज्ञानिक प्रो. सी. वी रमन के आविष्कारक दिवस 28 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में विद्यालय में मनाया गया सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव एवं संस्था परिवार के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्जवलित किया गया। माँ सरस्वती की वन्दना के पश्चात माध्यमिक विभाग प्रभारी सुश्री अर्चना कहार ने “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर-प्रकाश डालते हुये, प्रो. सीवी रमन के रमन प्रभाव के अविष्कार से छात्रों को अवगत कराया एवम् अनेक भारतीय वैज्ञानिकों की खोजो एवम् योगदान पर प्रकाश डाला संस्थानाचार्य श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव द्वारा छात्र/छात्राओं द्वारा निर्माण किये। विज्ञान के मॉडल्स (उपक्रम का अवलोकन किया। छात्रा छात्राओं द्वारा विज्ञान के क्षेत्रमें नवाचार करते हुए 45 मॉडलों का प्रर्दशन किया। विज्ञान प्रश्नमंच में छात्रों ने सहभागिता की संस्था प्राचार्य ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुये महान ‘वैज्ञनिक प्रो. सीवी रमन, का आविष्कार, नोबल पुरस्कार, भारत रत्न जैसी उपलब्धि के लिए छात्रों का आव्हान किया का छात्राओं ने आर्यभट्ट क णा द वराहमिहिर के उपर भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन पीएन दुबे ने किया। कार्यक्रम प्रभारी सुश्री अर्चना कहार ,विज्ञान शिक्षक श्रीमती निशा जयसवाल ,श्रीमती वन्दना मेहरा, सुश्री ममता साहू श्री सुरेश कुमार पटेल श्री अनिल कुमार मौर्य सभी शिक्षको की सराहनीय सहभागिता, सहयोग रहा।