नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल का किया अभिनंदन
आमला _ भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भाजपा महिला मोर्चा आमला की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया ।
निवर्तमान अध्यक्ष शोभा देशमुख ने बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी ने मोर्चे की पदाधिकारी आरती पाटिल को भाजपा नगर मंडल आमला महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है ।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लाजवंती नागले ने कहा की महिला मोर्चा पदाधिकारियो ने फुलमाला एवं भगवा वस्त्र भेंट कर आरती पाटिल को नवदयित्व के लिए शुभकामनाएं दी ।
नवनियुक्त अध्यक्ष आरती पाटिल ने महिला मोर्चा अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राम किशोर देशमुख ने विभिन्न मोर्चो के नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में जुट जाने का आवाहन किया ।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाजवंती नागले, निवर्तमान महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा देशमुख, मंडल विस्तारक विट्ठल गीद, महामंत्री प्रदीप ठाकुर, राजेश पंडोले, हेमंत गुगनानी, भारती झा, गीता पंडोले, दुर्गा साहू, तारा बाई धनोदे, मंडल उपाध्यक्ष श्रद्धा मालवीय, पदमा, सपना सोनी, पदमा चौकीकर, प्रदीप चौहान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।