दर्शन चौधरी को होशंगाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाएं जाने पर भाजपा कार्यालय में ढोल ढमाकों के साथ हुई आतिशबाजी
नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के प्रत्याशी घोषित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में ढोल ढमाकों के साथ जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगे। इस अवसर पर संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय , लोकसभा विस्तारक संजय बरडे , भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल , जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राजपूत , भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित , मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे , दीपेंद्र राजपूत , अनिल दुबे , नंदकिशोर यादव , मनीष परदेशी , मुकेश नागर , रूपेश राजपूत , गौरव नायक , योगेंद्र राजपूत , अमित तिवारी , मुकेश चौरे , बंटी यादव , दुर्गेश मिश्रा , ज्योति रैकबार , जसवीर सिंह , गणेश यादव , राकेश गौर , धनराज यादव , रहमान खान , सुनील चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।