
भोपाल प्रोफेसनल फुटवाल प्रतियोगिता मे पचमढ़ी के दो खिलाडी चयनित
पिपरिया।मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग प्रदेश के पहले प्रोफेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट मैं पचमढ़ी के दो खिलाडी चयनित हुए है। भोपाल प्रतियोगिता मे दोनो अपना खेल कौशल दिखा कर पचमढ़ी का नाम रौशन कर रहे है।पचमढ़ी के होनहार खिलाड़ी शुभम यादव और लखबीर सिंह का चयन हुआ है। फुटबॉल कोच संतोष यादव ने बताया इस प्रकार के बड़े टूर्नामेंटों में खेलना बड़े गौरव का विषय है। दोनो खिलाडियों ने वर्तमान में एनआईएस कोच विक्रांत यादव के संरक्षण में अपने खेल को निखारा था। उपलब्धि पर वेद प्रकाश यादव विकास बहादुर रफीक अंसारी हनीग्राय, शुभम जगत ओम यादव शिवा यादव राजकुमार सुमित और पचमढ़ी के समस्त खेल संघों एवं जिला फुटबॉल संघ एवं जिले के समस्त खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।