शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य का निधन

पचमढ़ी। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचमढ़ी में पदस्थ प्रधान पाठक एवं प्रभारी प्राचार्य राजेश साहू शिक्षा विभाग के कार्य करते हुए लगभग 15दिवस पूर्व कोरोना पोजीटिव हो गये थे।वे इलाज हेतु बाहर गये थे। 29-09-20को प्रात: हिगनघाट(नागपुर) में का स्वर्गवास हो गया।वे 60 वर्ष के थे।
पचमढ़ी के शिक्षक संजय टीकार ने बताया राजेश साहू शिक्षा जगत में उनका अभूतपूर्व योगदान लोग सदा याद रखेंगे।वे राज्यपाल पुरस्कार विजेता, योग्य शिक्षक, पुस्तक लेखक, शिक्षाविद, विश्लेषक, चिंतक, प्रादेशिक योग शिक्षक, निर्वाचन प्रशिक्षक,कुशल वक्ता और मंच संचालक, मृदुभाषी, निष्ठावान शिक्षक थे।
उन्होंने कई पुस्तकें लिखी, होशंगाबाद विज्ञान पुस्तक, एकलव्य और संदर्भ में उन्होंने विशेष योगदान दिया। किसी भी राष्ट्रीय पर्व पर बच्चों के साथ झूमते गाते उन्हें हमेशा देखा जाता रहा, विगत शिक्षक दिवस पर उनका गाया गीत- – *हम शिक्षक है,शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे* अभी भी सब को याद है, जैसे कल की बात हो।
शासन के निर्देशों का वे अक्षरत:पालन करते थे।
हृदय को अत्यंत आघात हुआ कि नियति के चक्र और कोरोनो ने असमय ही एक विशेष व्यक्ति को समाज से छीन लिया। उनके समस्त योगदान के लिए वे सदैव सभी की स्मृतियों में जीवित रहेंगे।
उनके निधन पर पूर्व प्राचार्य पी के जैन, वरिष्ठ शिक्षक संजय टिकार, पिपरिया बी आर सी प्रदीप शर्मा, समस्त विधालय एवं संकुल स्टाफ, उनके समस्त मित्रों और अनेक जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों ने शौक व्यक्त किया है एवं विनम्र,सादर श्रद्धांजलि प्रदान की हैं।
—————————–

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129