
इंटक जिला सचिव बने बनखेडी के इमरान
पिपरिया। रास्ट्रीय खाद्य आपूर्ति विभाग मजदूर संघ (इंटक) प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सुमन ने बनखेड़ी युवा कांग्रेस नेता इमरान खान को वरिष्ठ नेताओं और इंटक पदाधिकारियों से विमर्श कर होशंगाबाद जिले सचिव नियुक्त किया है। बनखेडी में कांग्रेस कमेटी की बैठक में खान की नियुक्ति की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त जिला सचिव की इंटक के नियमो का पालन कर कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिए साथ ही संगठन को सुधरने बनाने सदस्यता अभियान चलाने को कहा। बनखेडी पिपरिया के बरिष्ठ कांग्रेस नेता पदाधिकारियों ने इमरान खान को नई जवाबदारी की शुभकामाएं दी।