Written by
संदीप मेहरा 8871972050
राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
पिपरिया। पिपरिया-बनखेड़ी रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 814/28 एवं 814/30 के बीच शनिवार देर रात करीब 60 से 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। थाना निरीक्षक आदित्य सेन ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के प्रयास में आसपास के थाना क्षेत्रों को मृतक से संबंधित जानकारी भेजी गई है। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर लगाया जाएगा।









