Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंदिर में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की नकदी

👁️ Views: 378
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

नर्मदापुरम। थाना देहात पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को फरियादी राजेंद्र पालीवाल (61) निवासी पवारखेड़ा बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि श्री ठाकुर जी मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अष्टधातु की राधा-कृष्ण मूर्ति, लड्डू गोपाल की पीतल मूर्ति, गरुड़ घंटी एवं पंचमुखी दीपक सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

Advertisement Box

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। 4 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फेफरताल निवासी महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा (30) और प्रशांत बाईया (23) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने चोरी किए गए सामान को तालाब किनारे पिघलाकर कबाड़ में 15,400 रुपये में बेचने की बात कही। पुलिस ने आरोपियों से 10,200 रुपये बरामद किए, जबकि शेष राशि खर्च होना बताई गई। दान पेटी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस अब कबाड़ी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ पांडेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,
आज फोकस में

डीजल संकट को लेकर किसानों का पिपरिया सिलारी चौराहे पर चक्का जाम,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp