
लालिमा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यक्रम
आज शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज पिपरिया के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आदित्य पलिया की अध्यक्षता में पी. जी. कॉलेज पिपरिया के जुबली हॉल में महिला एवं बाल विकास विभाग पिपरिया एवं स्वास्थ्य विभाग पिपरिया के संयुक्त तत्वावधान में लालिमा योजना के अंतर्गत एनीमिया को दूर करने के लिए एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लालिमा योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार ने 01 नवंबर 2016 की गई है। मध्य प्रदेश सरकार व्दारा बच्चों, किशोरी बालिकाओं, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं, के बेहतर स्वास्थ्य एवं एनीमिया के रोकथाम हेतु पोषण जागरूकता के लिए लालिमा योजना चलाई जा रही है।
इसी तारतम्यता में आज पिपरिया परियोजना के शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज पिपरिया एवं शासकीय कन्या स्नातक कॉलेज की *छात्राओं* के बेहतर स्वास्थ्य और एनीमिया उन्मूलन की जागरूकता हेतु – एनीमिया के दुष्परिणाम बारे में बताया, लोह तत्व युक्त तथा विटामिन ‘C’ युक्त स्थानीय फलो एवं सब्जियों का नियमित उपयोग हेतु प्रेरित करना, अपने घरों पर पोषण वाटिका लगाना, कृमि नाशक गोलियों का सेवन और आयरन की गोलियों के सेवन के बारे में बताया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र बनखेडी से आकांक्षा पाण्डेय ने आयरन एवं कैल्शियम युक्त विभिन्न स्थानीय खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जैसे बथुआ की भाजी का उपयोग हम सब्जी और रायते में उपयोग कर सकते हैं। हरे पत्तेदार सब्जियों, मुनगा, कोदो कुटकी, रागी, इमली, अमरूद, अंवला आदि।
क्लिंटन फाउंडेशन (चाई ) की समन्वयक मोनिका कौशल ने एनीमिया क्या है, एनीमिया के प्रभाव, एनीमिया के रोकने के उपाय के संबंध में विस्तार से बताया।
स्वास्थ्य विभाग पिपरिया से दीपक सुरजिया जी आयरन, कैल्शियम और कृमि नाशक गोलियां के सेवन के बारे में बताया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमती वंदना शर्मा और ANM वंदना रधुवंशी, वीना उइके के व्दारा 110 छात्रों का वजन एवं हीमोग्लोबिन का जांच की।
मिस लालिमा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिन छात्राओं का हीमोग्लोबिन, वजन, उनकी आयु के अनुसार सबसे ज्यादा था उन्हें पुरस्कार स्वरूप मिस हीमोग्लोबिन का ताज पहनाया गया।
इस प्रतियोगिता में मिस हीमोग्लोबिन नेहा राजपूत उम्र 16 वर्ष वजन 62 KG और हीमोग्लोबिन 14% रहा। दूसरे स्थान पर भूमिका और तीसरे स्थान पर महिमा शर्मा विजेता रही।पुरूस्कार आदित्य पलिया जी के व्दारा वितरित किए गए।
पिपरिया शहरी सेक्टर की कार्यकर्ताओं ने लोह तत्व, कैल्शियम एवं विभिन्न विटामिन्स युक्त खाद्य पदार्थों की की प्रर्दशनी लगाई।
मंच संचालन श्रीमती मंजुला जैन ने किया। प्रभारी परियोजना अधिकारी चित्रा श्रीवास्तव ने स्वच्छता, पोषण एवं उदिता योजना के बारे में बताया।
इस कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग पिपरिया की ओर से श्रीमती चंद्रकला बोरसे, श्रीमती रजनी वर्मा, समन्वय संदीप दुबे। पी. जी. कालेज पिपरिया प्रभारी प्राचार्य डां राजीव माहेश्वरी, श्रीमती रेखा राठौर ।
गर्ल्स कॉलेज पिपरिया से श्रीमती अनिता।
कृषि विज्ञान केन्द्र बनखेडी से डॉक्टर ब्रजेश नामदेव, आकांक्षा पाण्डेय उपस्थित रही।