इन्द्रवार्ड, नयाखेड़ा मे पुलिस विभाग व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही
महुआ लहान और अवैध महुआ शराब की जब्त
सोहागपुर // पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशुतोष मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के निर्देशन सोहागपुर थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल, आबकारी उनि आर.एस. राठौर के नेत्रत्व मे इन्द्रवार्ड मे अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त दबिश देकर वैधानिक कार्यवाही की गई जिसमें थाना सोहागपुर पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा नयाखेड़ा कालोनी नाले पास से लावारिस लगभग 90 किलो महुआ लहान पृथक पृथक स्थानो पर नष्ट किया गया एवं इन्द्रवार्ड सोहागपुर मे आरोपी कनकन बंगाली व लावारिस कुल 17 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा आबकारी अधिकारियों द्वारा एवं आरोपी मुकेश शर्मा से 10 लीटर, राजेश शर्मा से 12 लीटर, देवाशिश मंडल से 05 लीटर, अमित सक्सेना से 10 लीटर, रेखा देवनाथ से 12 लीटर, दासी बाई सिकदार से 13 लीटर कुल 59 लीटर पुलिस अधिकारियो द्वारा जप्त की गई। कुल जुमला 76 लीटर हाथ भट्टी शराब कीमती 7600/- रुपये जप्ती कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में थाना सोहागपुर टीम से उनि रामेश्वर वर्मा, उनि मेघा उदेनिया, सउनि दीपक पाराशर, सउनि सुनील कुमार भवर, प्र0आर0 मनोज कुमार सोनी, प्र0आर0 राजाराम, आर0 अनिल पाल, आर0 मोहसीन खान, आर दुर्गाप्रसाद सरयाम, आर0 सुनील उमरिया, आर0 रोहित ठाकुर, आर0 बलराम सौदे, आर0 अर्जुन मौर्य, आर0 साहेब राव, आर0 गुरुप्रसाद, आर0 दुर्गेश मालवीय, आर0 रामकृष्ण राठौर, आर0 जितेन्द्र धनवारे, आर0 नरेन्द्र पटेल, म0आर0 सलोनी खोरे, म0आर0 नेहा रघुवंशी एवं आबकारी विभाग से आर0 देवेन्द्र पाटिल, आर० गणपति, म0आर0 भावना यादव, सैं0 मोहन यादव, सैं0 दशरथ सिंह, सैं0मदन गिरी की मुख्य भूमिका रही।