श्रद्धालुओं ने पखारे माता जानकी और प्रभु श्रीराम के पांव
जनकपुरी बारात लेकर पहुंचे भगवान श्रीराम
सोहागपुर // नगर के शंभू दरबार में 13 जनवरी से मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मानस सम्मेलन में अयोध्या से आई आचार्या शांति प्रिया द्वारा भगवान श्रीराम के विवाह की कथा उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाई गई। इस दौरान माता जानकी एवं प्रभु श्रीराम की सुंदर झांकी भी बनाई गई। आयोजन स्थल पर धूमधाम से राम विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गए। तो वहीं विवाह में सभी श्रद्धालुओं ने प्रभुश्री राम और माता जानकी के विवाह पखारे।
शंभू दरबार से पं. प्रकाश मुद्गल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी से मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अयोध्या से आई कथावाचक आचार्या शांति प्रिया जी द्वारा भक्तों को श्रीराम कथा का श्रवण कराया जा रहा है। आज शंभू दरबार में श्री राम विवाह का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा माता जानकी और प्रभु श्री राम की पाओ पखरी की गई। कथा के पश्चात आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गुरु भगवत प्रसाद मुद्गल की स्मृति में किया जा रहा है। गृहस्थ संत पं. मनमोहन मुद्गल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 19 जनवरी को श्रीराम कथा का समापन होगा जिसमें प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की कथा का श्रवण श्रद्धालु कर सकेंगे वहीं शाम को महाआरती के साथ कथा का समापन होगा।