संगीतमयी श्रीराम कथा आज से बाईराम आश्रम (उत्तर तट ) बांद्राभान में

Nrmdapuram

नर्मदापुरम।पूज्या रूद्र ब्रह्यचारी श्री तपस्वी मां जोगेश्वरी जी (बाईराम) की 20 वीं पुण्य स्मृति में एव पूज्य माताजी स्व. श्रीमति कमला बाई की पंचम पुण्य सहस्मृति में संगीतमयी श्री रामकथा का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। स्थान: तपोवन आश्रम बान्द्राभान (उत्तर तट ) तह. बुधनी में दिनांक 17 से 21 दिसम्बर तक भारत राष्ट्र से सम्मानित डॉ. अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी द्वारा भागवत चिंतन सेवा मिशन, श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से संगीतमयी में रामकथा का अमृतपान कराया जायेगा। दिनांक 21 दिसम्बर को अभिषेक एव विशाल भंडारा रखा गया है जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। एवं आयोजन ट्रस्ट समिति पंडित रमाकांत भार्गव सांसद विदिशा, राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक बुधनी एवं पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश वेयरहाउस, विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर, महेश उपाध्याय अध्यक्ष सलकनपुर देवी मंदिर ट्रस्ट, अशोक सिंह, शिवनारायण मालवीय, मनोहर सिंह, लखन लाल थापक, चिंमन सिंह कुशवाहा, बद्रीप्रसाद सिसोदिया, हरिसिंह मीणा, लक्ष्मण सिंह, ब्रज मीणा सहित अन्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल: नर्मदापुरम से 20 किलोमीटर दूर बांद्राभान बुधनी में। श्री रामकथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक रहेगा।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129