नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों का ग्राम उमरधा में हुआ स्वागत सम्मान

पिपरिया- भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का गुरुवार के दिन ग्राम अमरधा में चादौन मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जूदेव के नेतृत्व एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों पिपरिया -बलराम ठाकुर, खापरखेड़ा- राजा भैया पटेल,
ग्रामीण -खूबचंद रघुवंशी, बनखेड़ी- रमेश पटेल, पचमढ़ी -पवन झा, चादौन- शिव प्रसाद यादव का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं शाम के समय पिपरिया नया बस स्टैंड पर स्थित पार्षद कैलाश चौरसिया के प्रतिष्ठान पर स्थानीय दुकानदारों के साथ वहां पर उपस्थित लोगों ने पिपरिया मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर के साथ खापरखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजा भैया पटेल का स्वागत सत्कार फूल माला पहना मिठाई खिलाकर किया गया।
इस अवसर पर पार्षद कैलाश चौरसिया ललित साहू हार्दिक चौरसिया के साथ स्थानीय दुकानदार व भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129