विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से नर्मदापुरम जिले में होगी सुरू
भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल
नर्मदापुरम। विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक निकाली जाएगी। जिसको लेकर ज़िले में भाजपा ने तैयारियों शुरू कर दी है। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सहभागिता करेगी। यह यात्रा जिले में 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, नगर पालिक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गणों, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने दी।