क्षेत्रीय विधायक जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया ग्रामों का दौरा बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल-चाल

पिपरिया – आज मंगलवार को पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, भारतीय जनता पार्टी होशंगाबाद जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ,पिपरिया नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर,ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधानसभा पिपरिया बनखेडी के बाढ़ पीड़ितों सहित किसानों की फसलों का निरीक्षण किया साथ ही उचित जांच व सर्वे करने की प्रशासन से अपील की ।
उमरधा , जुनैटा, कामती, विजनई, मुर्गीढाना,आदि ग्रामों का दौरा किया।
वारिश की वजह से भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा भी लिया साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने अधिकारियों से बाढ़ पीड़ितों का उचित सर्वे कर तत्काल रिपोर्ट तैयार करने की पेशकश की।
इन ग्रामों के सघन दौरा कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी नितिन टाले सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे ।
इस अवसर पर भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू शाह ,बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल ,चांदोन मंडल अध्यक्ष बंटी यादव , अशोक रघुवंशी , संजीव मालानी ,राधे लाल पटेल , मनोज पाल , संदेश जैन,ललित विश्वकर्मा सहित क्षेत्रीय जनों एवं राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी बडी संख्या मे शामिल रहे ।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129