इकोफ्रेंडली होली जीव जगत के लिए लाभकारी

 

 

ग्रीन इंडियन आर्मी सोहागपुर के तत्वधान में इकोफ्रेंडली होली मनाएं स्वस्थ और मस्त रहें पर एक बेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रकृति पर्यावरण प्रेमी जुड़े और इकोफ्रेंडली होली मनाने पर बल दिया गया जैसे पलाश के फूलों , मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से चुकंदर , टमाटर से बने बेसन,हल्दी,चंदन से गुलाल बनाने पर बल दिया। होलिका दहन में गाय के गोबर से बने उपले , बर्गुले उंगली और गोबर से बने लकड़ियों का प्रयोग करने पर बल दिया साथ हरे पेड़ों को ना काटने पर बल दिया गया और हर प्रकार से रंगोत्सव को इकोफ्रेंडली बनाने पर बल दिया गया। साथ ही रंग उत्सव के दिन पशु,पक्षी,जीव,जंतु को नुकसान न पहुंचाने पर बल दिया गया।

सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

ग्रीन इंडियन आर्मी सोहागपुर संयोजक प्रियांशु धारसे के नेतृत्व में नीम तुलसी अभियान संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल , ट्रीमैन रामप्रकाश रवि ,सेल पासवान ,उषा मिश्रा , रामबाबू तिवारी , रजत कुमार हिमाचल प्रदेश , कमल यादव , बीएल सैनी , मुकेश अमन , सेन सिंह , धर्मपाल , विवेक सक्सेना आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल , आभार अभिव्यक्ति राजेश प्रसाद उत्प्रेरक पीपल नीम तुलसी अभियान ने किया।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129