जिला महिला मोर्चा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा पिपरिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनी अर्चना रघुवंशी
( पंकज पाल जिला ब्यूरो चीफ )
पिपरिया _ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल की सहमति से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित ने जिले में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की घोषणा की है, जिसमें पिपरिया नगर मंडल अध्यक्ष सविता राज को चुना गया है वहीं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष में अर्चना रघुवंशी, चादौन मंडल अध्यक्ष सपना चौधरी, पचमढ़ी से नीलिमा यादव, नर्मदापुरम नगर से गीता चौकसे, सिवनी मालवा से ग्रामीण मंडल में पुष्पा रघुवंशी सोहागपुर के आरी से सुरेखा दायमा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
सभी पदाधिकारियों को जिला महिला मोर्चा के द्वारा मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्टी ने बधाई प्रेषित की ।