समाजिक समीकरणों को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा नगर मंडल में जारी है नियुक्ति का दौर _ राजू मालवी को भाजपा नगर मंडल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष का मिला दायित्व
आमला _ भाजपा नगर मंडल में नियुक्त हुए दो उपाध्यक्ष अशोक झा एवं अंबिका ललित साबले वही मुकेश मोरे बने झुगी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ।
चुनावी गतिविधियों के बीच भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा लगातार सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संगठन विस्तार किया जा रहा है ।
भाजपा नगर मंडल के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदाधिकारियों की घोषणाओं के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, वरिष्ठ नेता मुकेश खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने मंडल के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की है ।
क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवासरत प्रभावी पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के उद्देश से परसोड़ा निवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू मालवी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वही सामाजिक समीकरणों को साधते हुए नगर मंडल में रिक्त उपाध्यक्ष पदो पर वरिष्ठ समाजसेवी अशोक झा एवं अंबिका ललित साबले को नियुक्त किया है, नगरी क्षेत्र के
युवा नेता मुकेश मोरे को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है ।
भाजपा नगर मंडल आमला अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुआ कहा की भाजपा द्वारा पिछड़ा वर्ग समेत समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए नियुक्ति की जा रही है, सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी मिला कर संगठन को और मज़बूत कर भाजपा की रीति नीति को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर मंडल, अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश मालवीय, भारत पटेल, चिरोजी पटेल, अशोक नागले, प्रदीप ठाकुर, राजेश पंडोले समेत मंडल कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी ।